भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उज्जैन। मंगलवार शाम को एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ माकडोन थाने के पास पेतिसिया गांव में एक खेत में गई थी. महिला फसल में पानी डाल रही थी।
इसी दौरान उसकी दो बेटियों ने खेलते समय खेत में छोड़ा कीटनाशक पी लिया। जब महिला वापस लौटी तो अपनी बेटियों को बेहोश देखकर बदहवास हो गई।उसने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। जहर खाने से दोनों बेटियों की मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर है।पुलिस ने बताया कि थाने के पास पतिसिया गांव निवासी पूजा चौहान मंगलवार की शाम अपनी तीन साल की बेटी मुस्कान और पांच साल की बेटी पूनम चौहान के साथ अपने खेत में सिंचाई करने गयी थी|
महिला ने अपनी दो बेटियों को खेत पर बने मेंढ के पास छोड़ दिया। फिर वह काम करने लगी. जब वह लौटी तो दोनों बेटियां बेहोश पड़ी हुई थीं।
पास में ही कीटनाशक का डिब्बा था। जब महिला ने यह देखा तो उसे लगा कि उसकी दोनों बेटियों की मौत कीटनाशक खाने से हुई है. अब वह अपनी जिंदगी का क्या करेगी?
इस कारण उसने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। आसपास के लोगों ने तीनों मां-बेटियों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
तीन साल की बेटी मुस्कान की रास्ते में मौत हो गई, जबकि पांच साल की बेटी पूनम की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है|
पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि क्या दोनों मासूमों ने खेल के दौरान जहरीला पदार्थ पी लिया था या कुछ गलत हुआ था. सभी एंगल पर जांच की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

