भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी (छ.ग ), वनांचल क्षेत्र के तहसील मुख्यालय बेलरगांव में 17 जनवरी की दोपहर बस स्टॉप, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय हाई स्कूल के पास एक पेड़ पर लटके मधुमक्खी के छत्ते पर बैठी हजारों मधुमक्खियों ने एक साथ वहां खेल रहे छात्रों और ग्रामीणों पर हमला कर दिया|
हादसे से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुरुष, महिलाएं और छात्र अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। स्कूल, अस्पताल व बस पड़ाव के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.
मधुमक्खियों से बचने के लिए सभी दुबक कर छिप गए | मधुमक्खियां पुरुषों, महिलाओं, ग्रामीणों और छात्रों को डंक मारती रहीं। पीड़ितों को किसी तरह अपने ऊपर मौजूद मधुमक्खियों को हटाना पड़ा।
कुछ देर बाद जब मधुमक्खियों का झुंड वहां से भाग गया तो पीड़ितों को इलाज के लिए बेलरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पीड़ितों की सेहत में सुधार होने के बाद कई लोगों को छुट्टी दे दी गई. अस्पताल के डॉ. जयकिशन नाग ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में ग्रामीण और छात्रों समेत 35 लोग घायल हो गये और सभी घायलों का इलाज किया गया|
सभी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है और उनमें से अधिकांश को छुट्टी दे दी गई है। ग्रामीणों में दहशत है, लेकिन सरकार ने अभी तक मधुमक्खियों को खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं की है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

