भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान में एक बेहद दुखद घटना घटी| यहां दो मौसेरे भाई बहन कुत्ते से बचने की कोशिश में मालगाड़ी के नीचे आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई|
भाई और बहन दोनों स्कूल से घर आ रहे थे | उसी समय ओम प्रकाश राठी नाम के शख्स के तीन कुत्ते बच्चों का पीछा कर रहे थे. इसके बाद वे भागने लगे और ट्रेन की पटरी पर पहुंच गए। वहीं, तीन और बच्चे मौत से बाल-बाल बच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार (जनवरी 19, 2024) दोपहर को जोधपुर के माता का थान इलाके में हुई। दरअसल, बनाड़ के गणेशपुरा का रहने वाला 14 साल का युवराज सिंह अपनी 12 साल की बहन अनन्या कंवर और अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रहे थे |दोनों भाई-बहन आर्मी पब्लिक स्कूल में 7वीं और 5वीं कक्षा में पढ़ते थे।
इसी दौरान रास्ते में उन्हें तीन पालतू कुत्ते दिखे तो वे भौंकने लगे और उनका पीछा करने लगे। इससे डरकर बच्चे भागने लगे। बच्चे दौड़ते हुए ट्रेन की पटरी पर पहुंच गए |
इसी बीच वहां से गुजर रही मालगाड़ी से दोनों कट गए और उनकी मौत हो गयी | लेकिन इस घटना में दो बच्चे बाल-बाल बच गये. इस घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया है |
दुर्घटनास्थल जोधपुर बनाड़ कैंट रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर है. घटना की सूचना मिलने पर डीपीसी अमृता दुहन, एडीसीपी नाजिम अली और मंडोर एसीपी पीयूष कविया समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे|
पुलिस ने राठी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. वहीं, जोधपुर नगर निगम ने उनके चारों कुत्तों को अपने कब्जे में ले लिया।
हादसे की सूचना पाकर लड़की के पिता सेवानिवृत्त सैनिक प्रेम सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।
जबकि मृत बच्चे युवराज के पिता मदन सिंह कर्नाटक में हैं. प्रेम सिंह ने आरोपी लगाया है कि ओमप्रकाश राठी का घर रेलवे ट्रैक के पास है। उसके पास चार कुत्ते हैं. इन कुत्तों ने बच्चों का पीछा किया और परिणामस्वरूप बच्चों की मौत हो गई।
घटना स्थल मुख्य सड़क और कॉलोनी के बीच रेलवे लाइन का है. दो किलोमीटर आगे कोई चौराहा नहीं है। स्थानीय निवासियों का दावा है कि राठी ने इन कुत्तों को बांधकर नहीं रखता | जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस आमप्रकाश राठी के पूरे परिवार को थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है
कथित तौर ओमप्रकाश राठी टाइल्स कारोबारी है ,टाइस्ल चोरी ना हो, इसलिए वह कुत्तों को खुला छोड़कर रखता है इनमें से दो कुत्ते जर्मन शेफर्ड और एक पोमेलियन नस्ल का था |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए
लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

