भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई |
बस में सवार बच्चे और शिक्षक पिकनिक के बाद घर जा रहे थे तभी अचानक बस में आग लग गयी और अफरा-तफरी मच गयी. हालाँकि, बस में सवार सभी लोग समय पर उतर गए।
जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना बालको थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. वहीं, रतनपुर से बच्चे और शिक्षक पिकनिक मनाने सतरेंगा आए थे और जब वे वहां से लौट रहे थे |
तो बस में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई। अंत में सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और सभी को बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि बस में बच्चों और शिक्षकों समेत 40 से 50 लोग सवार थे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया। बस में आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

