भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक लड़की को बॉलीवुड में हीरोइन का रोल दिलाने का झांसा देकर मुंबई के ठग ने एक्ट्रेस 5 लाख रुपये ठग लिए। फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया और भाग गया. बाद में युवती ने डीडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
दरअसल, शांति विहार कॉलोनी निवासी लवली शर्मा ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुंबई गई थी। जहाँ उन्होंने tv में छोटी भूमिकाएँ निभाना शुरू किया।
इस दौरान उसकी पहचान राहुल रमन नाम के व्यक्ति से हुई. जिसके बाद उसने खुद को एक अभिनेता और निर्माता के रूप में पेश किया। राहुल ने बताया कि वह सीरियल और फिल्में प्रोड्यूस करने वाला हैं। हमें उसके लिए एक हिरोइन की जरूरत है।'
वह उसे एक हिरोइन की भूमिका देंगे। हालाँकि, इसके बदले 5 लाख रूपये लगेंगे |जिसके बाद वह रायपुर आइ और अपने भाई के खाते से अपने बैंक खाते के माध्यम से 2 लाख रूपये आरोपी को रुपये ट्रांसफर किए। फिर उसने अपने पिता से 3 लाख रुपये नकद लिए और मुंबई में उस ठग को दे दिए।
जब लवली को कई महीनों तक कोई अभिनय भूमिका नहीं मिली, तो उसने जालसाज से संपर्क किया | पैसे प्राप्त करने के बाद जालसाज ने पीड़ित को कई दिनों तक झूठी कहानियां बताकर टाल मटोल किया।
फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया और भाग गया | जिसके बाद घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गयी |
डीडी नगर पुलिस जांच कर रही हैइस संबंध में डीडी नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि लवली शर्मा नाम की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है| जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

