सेना में भर्ती होने 6 फरवरी तक अग्निवीर भर्ती के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन............

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। यदि आप सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती में शामिल होकर देश सेवा करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। 

इस भारत में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने सोमवार 29 जनवरी को सभी सीईओ और सीएमओ की ऑनलाइन बैठक की, इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित सभी जनपद पंचायत के सीईओ और सभी नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद रहे| 

इस बैठक में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए है, साथ ही ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं का पंजीकरण अग्निवीर भर्ती में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

इसके साथ ही दीपक अग्रवाल ने जिले में जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे सभी युवाओं तक अग्निवीर भर्ती की जानकारी पहुंच सके और वह भर्ती में शामिल हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने जिले के कॉलेजों में भी प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसके अलावा कलेक्टर अग्रवाल ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों के युवाओं को भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।

 

भारतीय वायु सेना के अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 6 फरवरी 2024 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, वायु सेवा अग्निवीर में पंजीकरण करवाने के लिए योग्य उम्मीदवार को वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.agneepathvayu.cdac.in का सहारा लेना होगा।

 अग्निवीर बनने की पात्रता बता दे इस भर्ती में केवल वही अपना पंजीकरण करवा सकते हैं जो अविवाहित हैं और उनकी जन्मतिथि 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच है। 

इसके साथ ही उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से राज्य की शिक्षा बोर्ड एवं संस्था से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए।

 साथ ही अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक भी होना चाहिए, या 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंको एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिए

अन्य संकाय के उम्मीदवार इंटरमीडिएट 12वीं परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण होना चाहिए इसके अलावा पुरूष उम्मीदवार की हाइट 152.50 सेंटीमीटर और महिला कैंडीडेट्स की हाइट 152 सेंटीमीटर होना चाहिए।

 इसके अलावा कैंडिडेट की चेस्ट 77 सेंटीमीटर एवं फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दे उम्मीदवार का चयन कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट पास करने पर होगा।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg