बच्चों व महिलाओ के अश्लील विडियो अपलोड करने के मामले में 7 के खिलाफ जुर्म दर्ज........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग , महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा गठित एनसीआरबी सोशल मीडिया कमेटी फेसबुक, इंट्राग्राम, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों का गहनता से जाँच कर रही है।

इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ जिले के तीन पुलिस स्टेशनों ने सात अपराध दर्ज किए हैं। 

दिल्ली की एनसीआरबी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोनी, मस्तूरी और रतनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा गठित एनसीआरबी सोशल मीडिया कमेटी फेसबुक, इंट्राग्राम, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों का गहनता से जाँच कर रही है। 

निगरानी के दौरान टीम ने पाया कि बिलासपुर जिले के कोनी, रतनपुर और मस्तूरी इलाकों से मोबाइल उपकरणों के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड की गयी थी। 

एनसीआरबी की टीम ने आईपी एड्रेस के आधार पर प्रभावित लोगों का रिकॉर्ड निकालकर रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा|

जिले में रायपुर से जुड़े लोगों की जानकारी मिलने पर कोनी पुलिस ने तीन, मस्तूरी पुलिस ने तीन और रतनपुर पुलिस ने एक अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास का हवाला दे रही है|

link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे| whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg