BHILAI : 11 क्लास की छात्रा की फोटो इन्स्टाग्राम से निकाल उसे एडिट द्वारा अश्लील बनाकर वायरल किया , आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल नेटवर्क पर अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां लोगों के बीच इंटरनेट फ्रॉड के मामले लगातार सामने आते रहते हैं|

वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित करने के मामले भी सामने आते रहते हैं. ताजा घटना भिलाई में घटी जहां एक आरोपी ने एक 11 क्लास की छात्रा की फोटो में एडिट कर उसे उसे वायरल कर दिया|

जानकारी के मुताबिक 11वीं की छात्रा की फोटो इंस्टाग्राम से ली गई और एडिट की गई. फिर उन्होंने उसे न्यूड कर सोशल मिडिया में पोस्ट कर इसे वायरल कर दिया गया | 

जब परिवार वालों ने अपनी बेटी की ऐसी फोटो देखी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। शिकायत के आधार पर जामुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509(बी), 67(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

जामुल पुलिस स्टेशन ने कहा कि छात्रा की मां ने शिकायत की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति के चेहरे की तस्वीर डाली, उसे न्यूड बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इस बात को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut