भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कल शाम बीएसपी के टाउनशिप क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हो गया। यहां फॉरेस्ट एवेन्यू पर पंथी चौक के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रहे बाइक चालक को टक्कर मार दी और भाग गया।
बाइक चला रहा किशोर मौके पर ही लहूलुहान पड़ा रहा और मोटर साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर बाद अज्ञात लोग घायल युवक को सेक्टर-9 अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शनिवार को गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव किया और आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. भिलाई नगर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है|
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात 9-10 बजे के बीच की है. सेक्टर 10 निवासी मृतक देव बाघ (20) रिसाली में एक कपड़ा दुकान में काम करता था |
शनिवार को वह हर दिन की तरह सुबह 10 बजे काम पर चला गया। वह आमतौर पर रात 10:00 बजे से 10:30 बजे के बीच घर लौटता था, लेकिन शुक्रवार को नहीं लौटा।
रात करीब 10:30 बजे देव बाग के परिवार को पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद जब परिवार सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचा तो देव बाग मृत पाया गया।
जब परिवार डॉक्टर के पास गया तो उन्हें बताया गया कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया |
हादसे में अपने बेटे को खोने वाले नवीन बाघ शनिवार को अपनी पत्नी और बेटी, मृतक के दोस्तों और अन्य परिचितों के साथ भिलाई नगर पहुंचे और इन्साफ की गुहार लगायी परिजन अपने बेटे के हत्यारे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वहीँ मृतक के परिजनों का कहना है की आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह अपने बेटे का पोस्टमार्टम करवाएंगे |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

