BHILAI : 77 लाख की ठगी , शौक और एशो आराम की चाहत में युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर की ठगी , गिरफ्तार.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जिले में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | 


जानकारी के अनुसार बोरसी कालोनी निवासी आरोपी विकास राजपूत उर्फ सोनू पिता नरेन्द्र सिंह उम्र करीबन 30 साल एशो आराम के शौक को पूरा करने के लिए अपने भाई नवीन सिंह राजपूत के साथ मिलकर लोगों का ठगी का शिकार बनाते थे।

 तीन साल पहले थाना उतई में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद भाई नवीन सिंह के गिरफ्तार होने के बाद से गिरफ्तारी के डर से  आरोपी फरार हो गया था |जानकारी के अनुसार आरोपी 77 लाख की ठगी को अंजाम दे चूका है |

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के दिशा निर्देश पर टीम गठित की गयी जिसके बाद आरोपी को तलाश करने के लिए टीम को कर्नाटक भेजा गया | 

आरोपी को पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वह वहां से फरार होकर वापस दुर्ग आ गया था | जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है | 

बता दे की आरोपी विकास सिंह पूर्व में नाबालिक लड़की के साथ छेडछाड एवं रेत चोरी कर बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक हेमंत चंदेल, आरक्षक दुष्यंत लहरे एवं विजय कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg