BHILAI : BSP कर्मचारी का शव रेल पटरी पर मिला , लाश का एक हाथ और एक पैर कटा हुआ था ........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई. बीएसपी प्लांट के एक कर्मचारी का शव रेल पटरी पर पड़ा था।  मृतक कर्मचारी का नाम प्रवीण देशमुख था और उसकी उम्र 50 साल थी|

यह पता नहीं चल पाया है कि कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर कैसे आया। लाश का एक हाथ और एक पैर कटा हुआ था. चूंकि शव सुनसान इलाके में मिला है|

 इसलिए आशंका जताई जा रही है कि कर्मचारी ने या तो आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पता चल सकेगा।

जिन परिस्थितियों में शव मिला है, उससे यह आशंका है कि यह हत्या है। जिस स्थान पर शव मिला वहां से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है|

 शव के पास मृतक का मोबाइल फोन भी नहीं मिला। घटना स्थल पर वाहनों के निशान तो मिले, लेकिन वहां कोई वाहन नहीं मिला। मौके पर मिले आधार कार्ड से भी शव की पहचान की गई|