BHILAI : अमानवीयता , बुजुर्ग माँ को कलयुगी बेटे ने घर से निकाल सरेराह पीटा , थप्पड़ मारते , गला दबाते दिखे घटना CCTV में कैद , देंखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई हाउसिंग बोर्ड में कलयुग के बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई। जहाँ हाउसिंग बोर्ड निवासी भूषण सिंह अपनी बुजुर्ग मां को बेशर्मी से पीटई कर रहे है| 

पूरी घटना गली में लगे cctv कैमरे में कैद हो गई. एलआईजी-1182 निवासी भूषण सिंह का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है।सड़क पर चल रहे स्कूली बच्चे भी यह नजारा देखकर स्तब्ध हो गए | 

वायरल सीसीटीवी वीडियो में भूषण सिंह अपनी बुजुर्ग मां को उठाकर घर से बाहर ले जाते, थप्पड़ मारते और उनका गला दबाते नजर आ रहे हैं. पड़ोसियों के विरोध के बावजूद भूषण ने माँ को मारना नहीं छोड़ा |

विडियो देंखे -

हैरानी की बात तो ये है कि उनकी बेटी ट्विंकल भी इस कृत्य में उन्हें रोका नहीं, बल्कि उनकी करतूतों में उनका साथ दिया. निवासी अब पुलिस विभाग से मांग कर रहे हैं कि अगर बेटा माँ को नहीं रख सकता तो उन्हें ओल्डएज होम में  छोड़ दे लेकिन बुजुर्ग के साथ मार पीट न करे |

ये वही बच्चे है जिन्हें माता -पिता कई मुश्किलों के साथ पालते है | और बुजुर्ग होने पर वही माता पिता उन्हें बोझ लगने लगते है |समाज में इस तरह की घटना अमानवीयता का उदाहरण है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut