BHILAI : चलती ट्रेन से पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन में गिरी महिला , हुई घायल , सुपेला शासकीय अस्पताल में ईलाज जारी......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़आज ट्रेन से सफ़र कर रही महिला पॉवर हाउस रेल्वे स्टेशन में चलती ट्रेन से गिर गयी | जिससे की उसके कंधे में चोंटे आई है | महिला का नाम लोकेश्वरी देवांगन ( 35 वर्ष ) बताया जा रहा है |

जानकारी मिलने पर ईआरव्ही स्टाफ आर. क्रमांक 880 मोतीलाल पाण्डेय एवं चालक क्रमांक 365 अश्विनी द्वारा पावर हाउस रेलवे स्टेशन पहुंच संपर्क कर मामले की जानकारी दी|

तत्काल 112 को कॉल कर घायल महिला को ईलाज के लिये सुपेला शासकीय अस्पताल लेकर जाया गया जहाँ उसका अभी ईलाज जारी है |