BHILAI : कांग्रेस नेता , सुपरवाईजर व जोनल पर दो निगम सफाई कर्मी बहनों ने लगाया छेड़छाड़ व गलत कार्य करने का दबाव बनाने का आरोप .....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के दो सफाई कर्मचारियों ने सुपरवाइजर गणेश कुमार, कांग्रेस  रॉबिन सिंह, जोनल साहिल और मधु पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है।

दोनों पीड़िता बहनें और उसकी मां नगर निगम एरिया में साफ-सफाई का काम करती है |  पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोप है कि आए दिन दोनों बहनों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की जा रही थी | गणेश उसको बोलता हैं कि उनके घर में कोई नहीं है।

उन दोनों को वहां जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने का दबाव बनाया जा रहा था | उनका कहना है कि सभी सफाई कर्मचारी बुजुर्ग हैं। दोनों जवान हैं. इसलिए वो उनके लिए जो बोलेगा वो काम करेंगे |

जब महिलाओं ने उसके घर जाने से इनकार कर दिया, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। फिर भी जब वह नहीं मानी तो वैशाली नगर जोन के सफाई कर्मचारी मधु और साहिल ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

 उसने कहा कि अगर वह गणेश की बात मानेगी तो उसके लिए ठीक नहीं होगा नहीं तो वह इसी तरह परेशान होती रहेगी।गणेश का कहना है कि उन्होंने लड़की की मां को दूसरे जोन में भेज दिया है|

इससे वह नाराज हो गयी. वह अपनी मां के साथ एक स्थान पर  काम करना चाहती है. जब मैं नहीं माना तो गलत आरोप लगा दिया|

इस बीच, कांग्रेस के जिला सचिव रॉबिन सिंह ने कहा कि वह महिलाओं को नहीं जानते। उसे नहीं पता कि गणेश के साथ उनका क्या मामला है |  उसे फंसाया जा रहा है |


जबकि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने जामूल पुलिस पर बार-बार बयान बदलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया. पुलिस का कहना है कि वे रॉबिन का नाम क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं? 

पुलिस स्टेशन में महिला बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराने आई यह पीड़िता आधी रात को अचानक बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद वह ठीक हो गयी | वह शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंची थी | देर रात पुलिस ने शिकायत करने के बजाय उन पर तरह-तरह से दबाव डाला।

कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के कारण गलत नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है

जब जामुल पुलिस को महिला का बयान मिला, तो उसने कहा कि जब शारीरिक शोषण की बात आई तो उसने रॉबिन सिंह का नाम नहीं लिया। 

फिर वह अचानक रॉबिन समेत चार लोगों के नाम बोलने लगी। महिलाओं को कहा गया कि वे केवल उन्हीं लोगों की शिकायत करें जिन्होंने उनके साथ गलत किया है।

आशंका है राजनीतिक दबाव में महिलाएं ऐसा कर रही हैं| पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. जांच से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस ने बताया कि गणेश और रॉबिन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut