BHILAI : मुस्लिम समाज की महिला और पुरुष हाथ में अक्षत देकर लोगो को रामलला के दर्शन करने कर रहे है अपील.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई कैंप क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग घर-घर जाकर रामलला को निमंत्रण दे रहे हैं। 'जय श्री राम' के नारे के साथ महिलाएं, लड़कियां और पुरुष हाथों में अक्षत लेकर लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं |

दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के अनुसार भिलाई में इस ग्रुप का नेतृत्व करने वाले अकबर खान का मकसद भाईचारे का संदेश देना है. उनके मुताबिक राम सबके आदर्श हैं. मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है|

लेकिन उससे भी अधिक मुझे इस बात का गर्व है कि मैं श्री राम की कुछ सेवा कर सका। उन्होंने दुनिया भर के मुसलमानों से खुद को धर्म से दूर रख इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया है 

अकबर खान के मुताबिक कुछ असामाजिक लोगों ने दोनों धर्मों के लोगों को बांटने की कोशिश की. राम और रहीम एक हैं और इन्हें अलग नहीं किया जा सकता|

अगर कोई हिंदू मंदिर में सिर झुका सकता है तो कोई मुसलमान मंदिर में क्यों नहीं जा सकता? हमारे क्षेत्र की महिलाएं भी यही राय रखती हैं। इसलिए वे सभी हाथ में अक्षत लेकर रामलला के दर्शन का निमंत्रण दे रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut