BHILAI : स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने अपने चेंबर में बुलाकर कार्यरत डॉ. के साथ जमकर मारपीट की , कांटे -छुरी से भी किया हमला.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज दोपहर में स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ,रामनगर के डायरेक्टर ने अस्पताल में कार्यरत डॉ. दीपक कोठारी के साथ जमकर मार पिटाई की | 

लंच के दौरान डॉक्टर पर हाथ में कांटा और चाकू से भी हमला किया गया. इस दौरान अस्पताल में संजय गोयल नाम के एक अन्य डॉक्टर ने उनका साथ दिया| डॉ.दीपक कोठारी ने इस घटना को लेकर सुपेला पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है|

डॉक्टर की ओर से लिखित शिकायत में. बताया जा रहा है कि दीपक सात साल से इस अस्पताल में काम कर रहा था। आज बैठक और चर्चा के नाम पर अस्पताल डायरेक्टर डाॅ. दीपक वर्मा एवं डाॅ. संजय गोयल अपने कक्ष में डॉक्टर को बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी | 

डॉ .दीपक वर्मा इतना हिंसक हो गए थे कि उन्होंने खाने में इस्तेमाल किये गये चाकू और कांटे से उन पर प्रहार किया | 

इस घटना के संबंध में डाॅ. कोठारी ने अपनी लिखित शिकायत सुपेला पुलिस स्टेशन में सौंपी और डाॅ. कोठारी ने डॉक्टर बिरादरी से आग्रह किया है कि वे ऐसे कृत्यों की कड़ी शब्दों में निंदा करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut