BHILAI : भड़काऊ पोस्ट के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रामलला के प्रतिष्ठा समारोह के दौरान इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ बजरंग दल के सदस्यों ने शिकायत दर्ज करवाई थी | 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 295ए के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|

साथ ही, नेवई थाना क्षेत्र में एक मंदिर को नुकसान पहुंचाने के आरोप में बिल्डर एएन सिंह और उनके भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है|

जामुल पुलिस ने बताया कि विहिप (बजरंग दल) प्रमुख के अनुसार , 22 जनवरी को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भड़काऊ पोस्ट की थी|

पोस्ट में विवादित संरचना की एक तस्वीर शामिल थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत पोस्ट डिलीट करवाई और आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है | बता दे की हाउसिंग बोर्ड भिलाई के एक युवक ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन्स्टाग्राम में भड़काऊ पोस्ट डाला था | जिससे धार्मिक भावनाए आहात हुई थी |