BJP नेता असीम राय की हत्या की गुत्थी सुलझी , हत्या में कांग्रेस के दो नेताओं का हाथ , पुलिस आज दोपहर करेगी मामले का खुलासा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पखांजूर , हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेता असीम राय की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस आज इस हत्याकांड का पूरा खुलासा कर सकती है|

खुलासे से पहले मिली जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश है और इस साजिश को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के दो नेता हैं. हत्या एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी और मुख्य शूटर अभी भी फरार है।

ऐसी भी जानकारी है कि इस हत्याकांड में दस से अधिक लोग शामिल हैं. फिलहाल बारह आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। उम्मीद है कि पुलिस आज दोपहर मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से करेगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut