आज से रायपुर के मंदिरों में BJP द्वारा चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान ...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष जयंती पटेल की अध्यक्षता में हुई|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज से 21 जनवरी तक देशभर के सभी मंदिरों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रायपुर शहर के सभी मंदिरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम के जिला संयोजक आशु चंद्रवंशी ने बताया कि यह अभियान आज 14 जनवरी से शुरू होगा. इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता रायपुर के सभी इलाकों में मंदिरों की साफ-सफाई करेंगे|

जिसमें मुख्य रूप से रावणभाठा में बंजारी धाम मंदिर, पंडहरा में शीतला माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर शामिल हैं. बढ़ईपारा में मरही माता मंदिर, बोरियाखुर्द आर.डी.ए, कोटा लक्ष्मी नारायण मंदिर और कटोरा तालाब स्थित बूढ़ी माता मंदिर, हनुमान नगर मंदिर, शुक्रवाही बाजार में शिव मंदिर, जनता कॉलोनी में साही मंदिर, शक्ति नगर में शक्तिमाता मंदिर, . इनमें कांदुल स्थित शिव मंदिर, कांदुल स्थित दुर्गा मंदिर, सेक्टर 3 देवेंद्र नगर स्थित हनुमान मंदिर और गांधी चौक स्थित शीतला माता मंदिर शामिल हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut