BJP का लोकसभा चुनाव के आधिकारिक प्रचार गीत जारी, विडियो देखे.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर अपनी पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव अभियान 2024 की शुरुआत की।

भाजपा ने 2024 का आम चुनाव इस नारे के साथ चुनावी रणभूमि में उतरेंगी : “हम सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं , तभी तो सब मोदी को चुनते हैं”

भाजपा का चुनाव अभियान पार्टी की नए मतदाता क्षेत्र की बैठक के साथ शुरू किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से रूबरू हुए।

विडियो देखे -

इसके साथ ही बीजेपी का आधिकारिक प्रचार गीत भी जारी किया गया. ये गाना भी बीजेपी के नारे पर आधारित है|

भाजपा द्वारा जारी लगभग दो मिनट के गाने में पिछले दशक में सरकार की उपलब्धियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों का बखान किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक का भी जिक्र है|

यह गीत भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रधान मंत्री के रूप में मोदी द्वारा की गई कार्यकाल पर प्रकाश डालता है।

इस गाने में वंदे भारत रेलवे, डिजिटल भुगतान, नए राजमार्ग और चंद्रयान -3 ,अन्य विकास परियोजनाओं का जिक्र हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg