भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर. नए साल की पूर्व संध्या पर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी।
इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना लोरमी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है |
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1.30 बजे कोटा-रतनपुर रोड पर अरपा ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना कोटा थाने सहित 108 को दी. इसके बाद मृतक युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
मृतक का नाम लोरमी थाना दानोखार क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय नारायण सिंह खुसरो बताया जा रहा है | पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

