विधायक ईश्वर साहू के ऊपर बनने जा रही है फिल्म , नाम होगा " द बिरनपुर फाइल्स "

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की. इस चुनाव में सबसे चर्चित नामों में से एक नाम ईश्वर साहू का है, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री और सात बार के सांसद रवींद्र चौबे को भारी अंतर से हराकर साजा विधानसभा से जीत हासिल की है|

इस बीच खबर है कि साजा विधायक ईश्वर साहू पर एक फिल्म बनने जा रही है | इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. छत्तीसगढ़ी फिल्म का नाम "दंगल द बिरनपुर फ़ाइल्स " है|

जानकारी के अनुसार द बिरनपुर फाइल्स बनाने के लिए विधायक साहू से अनुमति भी मिल चुकी है और स्क्रिप्ट पर काम अब तेज गति से चल रहा है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी |

फिल्म के मुख्य किरदार के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी |दंगल: द बिरानपुर फाइल्स को मंजूरी मिलने के बाद फिल्म पर तेजी से काम शुरू हो चूका है । 

फिल्म के लिए ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं. निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने कहा, ''मैं साजा क्षेत्र में रहता हूं.'' बिरनपुर की घटना और उसके बाद ईश्वर साहू का विधायक बनना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मैं यह घटना पूरे छत्तीसगढ़ को बताना चाहता हूं।

ज्ञात हो कि 2023 में बिरानपुर के बेमेतरा साज विधानसभा में हिंसा हुई थी। इस घटना के परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई थी। 

वहां ईश्वर साहू का बेटा भुवनेश्वर साहू भी था. इस दौरान सरकार ने कथित तौर पर ईश्वर साहू के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की, लेकिन ईश्वर साहू ने इसे लेने से इनकार कर दिया था | 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut