भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है|
फर्जी अकाउंट पर अश्लील और अमर्यादित तस्वीरें पोस्ट की गयी हैं, जिसके बाद मंदिर समिति ने एमपी पुलिस को शिकायत की है, वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
टीआई अजय वर्मा ने बताया कि मंदिर समिति के कर्मचारी निर्मल सांखला ने सोमवार दोपहर शिकायत की थी कि सौरभ नामक व्यक्ति ने मंदिर समिति के कंट्रोल रूम पर फोन किया था कि महाकाल ज्योतिर्लिंग नाम से फेसबुक पर अकाउंट बना हुआ है और इस पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया जा रहे हैं।
पुलिस ने महाकाल थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 2008 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, हालांकि फर्जी फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करवा दिया गया है।
फिल्हाल आइपी एड्रेस के आधार पर फोटो डालने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है, अज्ञात शख्स हाथ आने पर उज्जैन पुलिस द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले पर मंदिर समिति ने सफाई देते हुए कहा कि महाकालेश्वर मंदिर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा संचालित ऑफिशल फेसबुक पेज पूरी तरह से सुरक्षित है|
ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर उज्जैन के नाम से चल रहे फर्जी फेसबुक पेज से ये आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसका श्री महाकालेश्वर मंदिर मैनेजमेंट कमेटी से कोई संबंध नहीं है।
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर महाकाल मंदिर के नाम से कई फर्जी अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं, हालांकि इन पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डाले जाते हैं जिस वजह से इन पर मंदिर समिति ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

