भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन कॉन्फ्रेंस हॉल, नया रायपुर में जिला प्रबंधकों और प्रभारी जिला प्रबंधकों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
समीक्षा बैठक में उन्होंने नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मंत्री श्री बघेल ने गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मंत्री दयालदास बघेल ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी 33 जिलों में उचित मूल्य की दुकानों पर हर महीने तय समय पर राशन का स्टॉक किया जाए |
ताकि लोगों को समय पर चावल, चीनी, गुड़, चना और नमक मिल सके. सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के सुदूर इलाकों में गुड़ और चने की गुणवत्ता में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि चावल की गुणवत्ता की जांच करते समय सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाना चाहिए।मंत्री श्री बघेल ने कहा कि लोगों को उचित मूल्य पर दुकानों के माध्यम से अच्छा चावल उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। जब चावल की गुणवत्ता की बात आती है तो कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

