रामलला की मूर्ति की हुबहू रंगोली बनाकर रायपुर की स्मिता ने किया सभी को आश्चर्यचकित........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में जबरदस्त उत्साह है. पुराण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए, स्थानीय लोग देश भर के विभिन्न मंदिरों में एक साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

 

इनमें रायपुर की मशहूर रंगोली कलाकार कुमारी स्मिता साहू ने प्राण-प्रतिष्ठा के लिए हूबहू रामलला की मूर्ति जैसी रंगोली बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

स्मृति ने 10 घंटे के अथक प्रयास से अयोध्या में नव विराजमान रामलला की मनमोहक रंगोली उकेरी। इस रंगोली को देखकर ऐसा लग रहा है|

मानों रामलला  बंजारी मंदिर चौक , फूल बाजार में ही प्रकट हो गए हो। इस अवसर पर रंगोली कलाकार स्मिता साहू को सम्मानित किया गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg