इन्स्टाग्राम फ्रेंड नाबालिग स्कूली छात्रा व उसकी सहेली को बहला कर ले भागा , गुजरात में मिली दोनों नाबालिग.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ ,सोशल मीडिया के जमाने में नाबालिग बच्चों की गतिविधियों के प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां इंस्टाग्राम के एक दोस्त के प्रभाव में आकर उसके साथ गुजरात चली गई थीं |

लेकिन चक्रधरनगर पुलिस समय पर गुजरात पहुंच गई और चार दिनों तक वहीं रहक़र नाबालिगों की खोजबीन की और 4 दिन बाद आरोपी की पहचान कर दोनों लड़कियों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। 

आरोपी को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक, स्थानीय कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के परिजन 6 जनवरी 2024 की रात चक्रधरनगढ़ थाने पहुंचे |

दोनों लड़कियां सहेलियां थीं और 6 जनवरी की सुबह स्कूल में एक कार्यक्रम की बात बोलकर दोनों चली गईं. लेकिन रात तक घर नहीं लौटे जब परिवार ने टीचर से पूछा तो उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां 2 दिन से स्कूल नहीं आई है | 

चक्रधरनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने अपराध पंजीबद्ध किया। जांच के दौरान थाना प्रभारी और उनकी टीम ने दोनों लड़कियों के परिवार के सदस्यों और दोस्तों से एक-एक करके पूछताछ की और एक दोस्त ने बताया कि लापता लड़कियों में से एक का उत्तरप्रदेश के अमर वर्मा की अच्छी दोस्त थी। 

और वह रायगढ भी आया था |चक्रधरनगर पुलिस ने शंका के आधार पर अमर वर्मा को संदिग्ध मान  जांच शुरू की। अमन वर्मा के बारे में सारी जानकारी पता चल गयी |

अमर वर्मा उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है और फिलहाल सूरत (गुजरात) में कहीं काम करता बताया जा रहा है।सूरत (गुजरात राज्य) में पुलिस टीमें चार दिनों से आरोपी अमर वर्मा और  नाबालिग लड़की की तलाश कर रही थी।

 चार दिनों की कड़ी मेहनत के बाद अमर वर्मा को पुलिस ने किराये के मकान की तलाश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut