भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदौर , पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने वाले सुनील लोहानी की आठवें दिन मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जब मृतक की पत्नी ने चौथी बार शादी कर ली तो सुनील दुखी व परेशान हो गया था।
आत्मदाह से पहले उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो पोस्ट किया और अपनी पत्नी के घर जाकर उसने आत्मदाह कर लिया।जूनी इंदौर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है. सुनील एक कपड़े की दुकान में काम करता था। मृतक ने एक सुसाइड लेटर भी लिखा है |
द्वारकापुरी निवासी 35 वर्षीय सुनील गोविंदराम लोहानी ने 2018 में काटजू कॉलोनी निवासी लीना उर्फ सोनी लोहानी से शादी की थी।
दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पिछले साल 30 दिसंबर को लीना ने कॉलोनी में रहने वाले अशोक सचदेवा से स्टांप लेटर के जरिए शादी की थी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी रीना 31 दिसंबर को घर आई और मंगलसूत्र दिखाते हुए कहा की उसने चौथी बार शादी कर ली है|
लीना की पहले ही तीन बार शादी हो चुकी है। इसके बाद सुनील परेशान रहने लगा। और घरवालो के समझाने पर काम पर वापस जाने लगा |
अचानक किसी ने उसे रीना और अशोक की शादी की तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो भेज दी |इससे वह तनावग्रस्त हो गया।
सुनील काटजू कॉलोनी स्थित अपनी पत्नी के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पहले अपने सुसाइड लेटर और बयान का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रकाशित किया ।
जब दरवाजा नहीं खुला तो सुनील ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा दी। 80 फीसदी झुलसे सुनील का इलाज एमवाय अस्पताल में कराया गया।
शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनील ने रीना, अशोक, बाजी कामरा, शंकर कामरा, प्रणव कामरा और नेने पर आरोप लगाया है | पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

