नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण फिर किया बलात्कार और जबरन निकाह करके मुस्लिम बना कर नाम रख दिया शबनम...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से धर्मांतरण करने वालों की दहशतगर्दी का मामला सामने आया है, दरअसल संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, उसके इस्लामी धर्मांतरण और जबरन निकाह कराने की खबर ने पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी है। 


गैर-मुस्लिम नाबालिग लड़की को न सिर्फ घर से बहला-फुसला कर ले जाया गया, बल्कि उसे मुस्लिम बनाकर उसका नया नाम ‘शबनम’ भी रख दिया गया। 

आरोपित का नाम चाँद है और यह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कलाँ गाँव का रहने वाला है। खबर है कि आरोपित ने बिना सहमति लिए किशोरी से निकाह कर लिया।

 ‘नारी उत्थान केंद्र’ की सदस्य उषा शर्मा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर युवक और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है । मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुताबिक आरोपी शनिवार 27 जनवरी 2024 को दोपहर में किशोरी को भगाकर अमरोहा ले गया। 

उसका इरादा था कि वो एक वकील को माध्यम बनाकर उक्त किशोरी के साथ कचहरी में निकाह कर ले।लेकिन हिन्दू कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई|

 जिसके बाद बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोया रोड पर ही उक्त युवक को पकड़ लिया, इसके बाद संगठन के जिला संयोजक कुशल चौधरी और सह-संयोजक वीरेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। 

देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई, इसका फायदा उठाकर युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। 

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को ‘बाल कल्याण समिति’ के समक्ष पेश किया और उसका मेडिकल कराया गया। युवक के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और धर्म संपरिवर्तन की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg