खुशियों की लहर के बीच , पसरा मातम का माहौल , पत्नी की डिलीवरी करवाकर वापस आ रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत , नवजात के सिर से उठा पिता का साया........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर - चापा (छ.ग) एक युवक अपनी पत्नी का प्रसव करवाकर घर लौट रहा था तभी एक मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे शहर के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक के घर में दुख की लहर व्याप्त  है|

उक्त घटना नैला थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव की है. पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर जांच कर रही है। अंतिम संस्कार के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक महेंद्र कुमार खैरवार पिता सुखीराम (27 वर्ष )बोड़सरा गांव का रहवासी था| वह, उसकी पत्नी और उसका परिवार प्रसव के लिए जिला अस्पताल गए थे।

 प्रसव के दौरान मृतक की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद  घर में खुशी का माहौल था| जन्म के बाद मां, बच्चे और उसके परिवार को आटो में बिठाकर घर की ओर रवाना किया |

इसके बाद मृतक अपनी मोटर साइकिल चलाकर बोड़सरा स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था | इसी दौरान सिवनी के पास एक मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। 

इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी. उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर घर में नए मेहमान के आने से खुशी की लहर  थी| घर के अंदर आतिशबाजी करने की भी व्यवस्था की गई थी। घर में खुशियों की सारी तैयारियां कर ली गई थीं|

 लेकिन जिस घर में नए मेहमान आया, उसी घर में लाश आने के बाद सारी खुशियां गम में बदल गईं| नवजात के सर से पिता का साया उठ गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg