खून देकर जवान ने मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की जान बचायी...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद गुरुवार की मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल महिला नक्सली को इलाज के लिए गरियाबंद ले जाया गया. इसलिए उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर लाया गया।

दरअसल, एक मुखबिर के मुताबिक की सूचना गुरुवार दोपहर स्थानीय पुलिस और ई-30 जवानों के संयुक्त दस्ते ने शिकाशेर- छिंदौला पहाड़ियों में नक्सलियों को घेर लिया, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी |

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली पर्वती अनुकल की गर्दन में गोली लगी और उसे गंभीर हालत में रात 11 बजे गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया। 

गंभीर रक्तस्राव और घायल नक्सली की गंभीर हालत को देखते हुए एक जवान ने तुरंत महिला नक्सली को  अपना रक्त दिया | स्थिति स्थिर होने के बाद घायल नक्सली को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg