युवक ने खाना नहीं बनाने पर अपनी मौसी व नानी पर धारदार हथियार से किया हमला , मौसी की मौत व नानी की हालत गंभीर.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी जिले के कोड़ापार गांव में एक युवक ने खाना नहीं बनाने पर अपनी मौसी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी |


उसने अपनी नानी को भी घायल कर लहुलुहान कर दिया | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियाहै| हम बात कर रहे हैं बिरेझर चौकी क्षेत्र की। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी डोमन दास मानिकपुरी (30) अपनी नानी के घर में रहता है। 24 जनवरी को शाम साढ़े सात बजे वह घर लौटा। 

यहां खाना बनाने को लेकर उसका अपनी मौसी लता मानिकपुरी और नानी सूरज मानिकपुरी से झगड़ा हो गया।इसके बाद डोमन ने अपनी नानी और मौसी के साथ गाली गलौज करते हुए उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

 परिजन दोनों को अभनपुर अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान मौसी लता की मौत हो गई। आरोपी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था | 

गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। वहीँ गंभीर रूप से घायल नानी का इलाज जारी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg