भिलाई में हुए चाकूबाजी हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुपेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम चाकूबाजी करने वाले चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जब जानकारी के मुताबिक़ सार्वजनिक स्थान पर अपशब्दों का प्रयोग करने से मना किया |

जिसके बाद हमलावरों ने चाकू मारकर युवक को घायल कर दिया | इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

 पुलिस ने इस मामले में भोला उर्फ ​​हरिकेश चौहान, अंकेश चौहान, सचिन सोनकर उर्फ ​​चिन्ना और संजीव चौहान को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और 34 के तहत कार्रवाई की गई है.

सुपेला पुलिस के मुताबिक रविवार शाम 7:30 बजे भोला उर्फ ​​हरिकेश चौहान, अंकेश चौहान और अन्य लोग भरत गिरी गोस्वामी के घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर गाली-गलौज कर रहे थे। 

जब उसने मना किया तो उसने जान से मारने के लिए उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसके पेट में चाक़ू मार दिया था| 

शिकायतकर्ता के घर पर एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसके दौरान अपराधियों द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार मारपीट व गाली गलौज की गयी थी।

चाकू के हमले से आवेदक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के बाद इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू हुई |

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भोला उर्फ ​​हरिकेश चौहान, अंकेश चौहान, सचिन सोनकर उर्फ ​​चिन्ना और संजीव चौहान को घेराबंदी कर राजीव नगर सुपेला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg