भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :सूरजपुर के भैयाथान थाना क्षेत्र के एक युवक ने महिला पुलिसकर्मी पर अस्पताल में पिटाई करने और थाने में डंडे से उसका हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है|
उसने थाना प्रभारी के यहां शिकायत दर्ज करायी और महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की. इस समय उनके साथ स्थानीय निवासी मौजूद थे|
युवक का कहना है कि उसने बीच सड़क पर रो रही महिला और उसके बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान उसकी पिटाई की गई|
सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम करकोटी निवासी पीड़ित युवक अमित कुशवाहा ने शिकायत में बताया कि वह अपने मामा के घर पकनी गांव गया था।
एक जनवरी की शाम वह मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था इसी दौरान बीच गांव से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात महिला और उसका बच्चा बीच सड़क पर बैठकर रो रहे थे.
यह देखकर उसने अपनी बाइक रोकी और पूछा कि वह क्यों रो रही है। तब महिला ने कहा कि मेरे बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है. कृपया मुझे भैयाथान अस्पताल ले चलो।
इसके बाद वह महिला और उसके बच्चे को अस्पताल ले गया। यहां वह महिला को पर्चा काउंटर पर ले गया।इसी बीच वहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मी में से एक महिला पुलिसकर्मी से पूछा- तुम इस महिला को कैसे जानते हो और इसे कहां से लेकर आया है ?जब उसने कहा कि महिला ने उससे सवारी मांगी, तो उसने उसे सवारी दी। इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने युवक की पिटाई कर दी गई. इसके बाद वे मुझे थाने ले गए और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया.
इस दौरान मेरा एक हाथ टूट गया. पीड़ित युवक ने हमले में शामिल महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

