भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमधा थाना क्षेत्र के दुर्ग धमधा रोड पर रावली गांव के पास आज एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला की ट्रक चालक ने जान ले ली |
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्ग धमधा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. हालांकि, घटना की जानकारी होते ही नंदिनी के चार-पांच पुलिस समेत आसपास के थाने और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गये.
ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी के बाद ही वार्ता हो. हालांकि, सड़कों पर अब भी ट्रैफिक जाम है. पुलिस यातायात नियंत्रित करने में जुटी है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार शबाना देवांगन, जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष है, को रावली गांव में अपनी ननद के दशगात्र कार्यक्रम के नहावन में शामिल होने जाना था।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी. इस घटना से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के ग्रामीण और दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
सूत्रों ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। ट्रैफिक जाम के कारण इस मार्ग पर यातायात में व्यधान उत्पन्न हो गया | ग्रामीण अभी भी साइट पर हैं और सरकार के साथ चर्चा जारी है।

