भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा , प्रदेश के एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पुलिस को एक अधेड़ का शव मिला|
इसके बाद पुलिस ने जांच की और परिवार को मामले की जानकारी दी, लेकिन मृतक के दोनों बेटों ने शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद चर्चा का विषय पुलिस की मानवता के मामले में मिसाल बन गई।
आपको बता दें कि पुलिस को राजेंद्र पांडे नाम के शख्स का शव मिला है. पुलिस ने जब उसके दोनों बेटों को इसकी जानकारी दी तो कलयुगी बेटे ने शव लेने से इनकार कर दिया |
उन्होंने कहा कि उनके पिता शराबी थे और काफी समय पहले घर छोड़कर चले गए थे. इसके बाद कोतवाली पुलिस अधीक्षक अभिनव कांत सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कार्रवाई की और मृतक का अंतिम संस्कार कराया।
कोतवाली थाने में तैनात एएसआई अजय सिंह ने बताया कि घाट से सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जहां परिजनों को सूचना दी गई।
मृतक के दोनों बेटों ने शव लेने से इनकार कर दिया. परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसके पिता बहुत शराबी थे। उन्होंने घर छोड़ दिया और बीमारी से भी पीड़ित रहे।
एक बार वह घर छोड़ चुके है, तो वे उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ऐसे में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और आसपास के लोगों की मदद से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

