BREAKING : भिलाई -3 में मांझे से गला कटने से किशोर की मौत ...........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई -3 थानाअंतर्गत जी निवासी 18 साल के किशोर अज्जू पिता वीरेंद्र का मांझे से  गला कट गया। पड़ोसियों ने उसे लहूलुहान हालत में सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया। 

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना G -केबिन चरोदा में हुई। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे देव बलौदा रोड के पास कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान अजु कहीं अपनी बाइक चला रहा था और 5 साल विहान उसके पीछे बैठा था|

अचानक पतंग की डोर उसकी गर्दन से लिपट गई। जैसे ही अज्जू की बाइक आगे बढ़ी मांजा उसकी गर्दन में लिपट गयी और उसका गला कट गया |

अज्जू अपनी बाइक सहित जमीन पर गिर गया | तथा 5 साल के विहान के सिर में गंभीर चोट आने से वह खून से लथपथ हो गया | पास में मौजूद किसी व्यक्ति ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया। 

दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 दुर्ग के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अज्जू के गले से काफी खून बह गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 

पांच साल के बिहान की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg