CG ब्रेकिंग : नक्सली मुठभेड़ में 11 जवान घायल , 4 की हालत गंभीर, 3 जवान शहीद ..........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिनमें तीन जवान मारे गये। 



वहीं 13 सैनिक घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया. यह मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ेम गांव में हुई. लगभग 4 घंटे से मुठभेड़ चल रही है. फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक टेकलगुड़ेम गांव में नया पुलिस कैंप खोला गया है. यहां से कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों ने जोनागुड़ा-अलीगुड़ा इलाके में सर्चिंग शुरू की. इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी|

 इसके बाद जवानों ने हमला किया और जवाबी कार्रवाई की. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गये. इस संघर्ष में 11 सैनिक घायल हो गए. चार सैनिकों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। जहाँ उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg