CG में दर्दनाक एक्सीडेंट , अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी 2 बुजुर्गो की मौत , घायल युवक खाई से रेंगते हुए सड़क पर मदद के लिए पहुंचा , हालत गंभीर.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा. तेज रफ्तार मोटरसाइकिल लेमरू मुख्य सड़क पर अनियंत्रित होकर करीब तीन मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी व मोटर साइकिल चालक युवा चालक की हालत नाजुक बनी हुई है |


जानकारी के मुताबिक, लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम देवपहरी निवासी बंटी मिश्रा, कांटाद्वारी निवासी पुसऊ राम मंझवार (65) और मुहीराम कंवर (60) के साथ कोरबा आए थे। दिन में बैंक जाने समेत अन्य काम करने के बाद तीनों अपनी मोटर साइकिल से घर की ओर निकल रहे थे |

इसी बीच सड़क किनारे तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर करीब तीन मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मोटर साइकिल सवार दोनों वृद्धों की मौके पर ही मौत हो गई |

चालाक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक खाई में पड़े रहने के बाद घायल युवक किसी तरह रेंगते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचा और राहगीरों को घटना की जानकारी दी।

इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन के प्रभारी जीतेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा| पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg