CG : नाबालिग किशोरी के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप , कार्यक्रम देखकर वापस आ रही किशोरी के साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जशपुर. (छ.ग) बागबहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप जैसे अपराध को अंजाम दिया गया |

घर लौट रही किशोरी के साथ पांच युवकों  ने अनाचार किया। घटना 24-25 जनवरी की रात की है. रास्ते में नाबालिग को दो लड़कों ने रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया|

तभी तीन लड़के और आ गये. जहां पांचों आरोपियों ने मिलकर एक नाबालिग के साथ अनाचार किया. पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 363, 366, 366ए और 376डी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है|

पत्थलगांव एसडीओपी प्रवक्ता हरीश पाटिल के मुताबिक घटना 24-25 जनवरी की रात 12 बजे की है. पीड़िता पंचायत के पास बज रहे डीजे को देखने गई थी|

जब वे वहां से लौट रही थी तो रास्ते में दो लड़कों ने नाबालिग को रोक लिया. उसका अपहरण कर लिया गया. तभी तीन लड़के और आ गये. जहां पांचों आरोपियों ने मिलकर एक नाबालिग के साथ अनाचार किया|

 हालांकि पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg