भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है. प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में न्यूनतम तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन सूरज निकलने पर मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, सरगुजा जिले के कुछ इलाकों में शीतलहर का अनुभव होगा. फिलहाल राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा |
रायपुर में शनिवार सुबह अच्छी धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली. रायपुर में आज मौसम साफ रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में गर्मी और रात में ठंड रहेगी। राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

