भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव जिले में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है. जहां बीजेपी नेता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर 40-45 लोगों से कुछ लाखों रुपये ठग लिए |
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिकायत के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता पीयूष वडेरा और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताना चाहेंगे कि शिकायतकर्ता संतोष कुमार धुर्वे ने राजनांदगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि उनके बेटे को पुलिस की नौकरी में भर्ती कराने के नाम पर बीजेपी नेता पीयूष वडेरा , अमित सिंह ,अब्दुल हुसैन खान उर्फ अफजल कुरेशी ने झांसे में लेकर 325,000 रुपयों की धोखाधड़ी की है|
मामला 2017 -18 का बताया जा रहा है जब विभाग के द्वारा पुलिस भर्ती निकली थी इसी दौरान आरोपियों ने धोखाधड़ी की |
इसके अलावा संतोष कुमार धुर्वे के गाँव के ही चंद्रपाल नेताम ने भी नौकरी के लिए 2 लाख रुपए दिए थे। दोनों ने मिलकर कुल 525,000 रुपये दिये थे | इसके बाद आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर धोखाधड़ी की।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

