CG BREAKING : यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल , जिनमे 14 की हालत गंभीर......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा. कोरबा जिले में बिहार से यात्रियों को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हसदेव पुल पर एक अनियंत्रित बस खड़े ट्रक से टकरा गई। 

हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी हादसे में 20 से ज्यादा बस यात्रियों की घायल हो गये है| हादसे में छह महिलाएं और आठ पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये|

 घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया. सभी पीड़ितों का इलाज जारी है|

जानकारी के मुताबिक, बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार के सासाराम से कोरबा की ओर जा रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर केंदई हसदेव पुल पर खड़े ट्रक से टकरा गई। 

दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 20 से अधिक बस यात्री घायल हो गए। छह महिलाएं और आठ पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद कुछ यात्री बस की सीटों में फंस गए। 

जिन्हें रेस्क्यू टीम 112 और स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें बचाया गया और बाहर निकाला गया और तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut