डिप्टी CM जब सब्जी खरीदने निकले , उनके सरल, मिलनसार और विनम्र स्वभाव ने जीता लोगों का दिल......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा. सरल, मिलनसार और विनम्र स्वभाव हर किसी को पसंद आता है। ऐसा ही नजारा कबीरधाम क्षेत्र के पिपरिया साप्ताहिक बाजार में देखने को मिला |

बड़े पद पर पहुंचने के बाद जहाँ कई लोग अहंकार से भर जाते है वही प्रदेश के इतने ऊँचे पद पर विराजमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जब सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे तो कई लोगों को अचानक विश्वास नहीं हुआ|

 डिप्टी CM शर्मा सब्जियाँ खरीदने में व्यस्त थे और साधारण सब्जियाँ बेचने वाली वृद्ध महिलाओं से विनम्रतापूर्ण बातचीत कर रहे थे।

 उन्होंने साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेच रही एक बुजुर्ग महिला से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उनके मिलनसार व्यवहार से बहुत खुश हुई |  

डिप्टी CM  शर्मा को लाल सब्जियां, पालक और मेथी पसंद है. उन्होंने एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता से स्थानीय अमरूद भी खरीदा। 

वहां सब्जी खरीदने वाले अन्य लोग उप मंत्री शर्मा की सादगी और विनम्रता से बहुत प्रभावित हुए | उनकी सादगी का हर कोई कायल हो गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut