भिलाई कि पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने सुकमा पहुंचे।
उनके साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी थे| सुकमा रवाना होने से पहले सीएम साय ने पत्रकारों से बात की|मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार में राम वन गमन पथ भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में बहुत भ्रष्टाचार था और जब भी लगेगा कि भ्रष्टाचार हो रहा है तो वह जांच समिति बनाकर जाँच की जाएगी |
मंत्री केदार कश्यप ने भी मीडिया से बात की. यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान कांग्रेस ने खुद को राम मंदिर की प्रतिष्ठा से अपने आप को दूर रखा इस पर उन्होंने कहा की बीजेपी ने राम को लेकर कभी राजनीतिक खेल नहीं खेला|
भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं. वैसे तो हर किसी की इच्छा है कि भगवान राम का मंदिर बने, लेकिन कुछ लोग और दल ऐसे भी हैं जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते हैं।
मंत्री कश्यप ने कहा कि अगर आज मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई तो इसके अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों को ही परेशानी हो रही है| खुले मन से स्वीकार करे भगवान राम सबके हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं। भगवान राम सभी का कल्याण करें।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

