DURG : जहर खाकर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची युवती , होने लगी उल्टी देखकर पुलिस स्टेशन में मचा हड़कंप , जानिए क्या है मामला......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में एक लड़की ने घर पर जहर खा लिया और बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। 

लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार कोमारे के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थाने में अचानक लड़की अपनी कुर्सी पर उल्टी करने लगी और नीचे गिर गई। 

उसकी हालत देखकर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई. जब डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया तो पता चला कि लड़की ने जहर खाया है.

इधर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती शुक्रवार दोपहर थाने में अपराध दर्ज कराने आई थी। 

वह एक नर्सिंग का कार्य करती है |बालोद क्षेत्र में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार कोमारे (26) को वह पढाई के दौरान से जानती थी। बातचीत तब शुरू हुई जब वे दोनों 2017 में मिले। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। 

इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं.जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शिकायत में लड़की ने बताया कि वह दुर्ग में ही नर्स के तौर पर काम करती है| 

2022 में गुदुम स्थित च्वाइस सेंटर संचालित करने वाला आरोपी धर्मेंद्र ने उसे दुर्ग में मिलने बुलाया। जब पीड़िता उससे मिली. वह उसे मोहन नगर थाना क्षेत्र के पारस होटल में ले गया। 

जहां उसने उसकी सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह उसे शादी के लिए कह रही है तो उसने इंकार कर दिया |

पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि धर्मेंद्र ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था |शादी करने से इंकार कर दिया. परेशान होकर वह शिकायत दर्ज कराने मोहन नगर थाने पहुंची। 

उसने पहले जहर की गोलियां खाई थीं। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया. इसी दौरान उसे उल्टी होने लगी|

मोहन नगर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो उसकी जान बच गई।  पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut