ED को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर से कार्यवाही के दौरान 36 लाख रूपये कैश मिले , 2 बीएमडब्ल्यू कार जब्त..............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजधानी दिल्ली में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर से कार्यवाही के दौरान 36 लाख कैश बरामद किए है|


ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से 2 बीएमडब्ल्यू कार को भी जब्त किया है, इस दौरान कई कागजात भी मिले है। ईडी की एक टीम सोमवार सुबह दिल्ली में शांति निकेतन स्थित सोरेन के बंगले पर पहुंची। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम ने यहां करीब 13 घंटे तक छानबीन की, ईडी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास पर नहीं मिले, छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपए कैश जब्त किया गया और हरियाणा के नंबर प्लेट वाली एक बीएमडब्ल्यू कार भी मिली जो ‘बेनामी’ नाम से रजिस्टर्ड है, इसके अलावा कुछ अहम दस्तावेज मिलने की बात भी कही गई है। 


ईडी सूत्रों के मुताबिक सीएम जिस चार्टर्ड विमान से रांची से दिल्ली  आए थे, वह अभी तक दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा हुआ है, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार रात ही दिल्ली स्थिति घर से चले गए थे। 

इस मामले के बाद पॉलिटिशियन पार्टी बीजेपी हेमंत सोरेन पर तंज कस रही है, वहीं सीएम का परिवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता इसे हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश बता रही है। 

 छापेमारी के बाद परिवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के घर मिली नगदी की तस्वीर भी जारी की है. इसमें 500 के नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही हैं, बरामद कैश को ईडी ने जब्त कर लिया है और अब उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

सूत्रों ने बताया है कि जब सोमवार सुबह सीएम के दिल्ली आवास पर ईडी टीम पहुंची तो हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले, रविवार रात तक उनके इसी आवास में मौजूद होने की सूचना थी, ईडी की छापेमारी से पहले अपने बंगले से निकले सोरेन अभी तक सामने नहीं आए हैं। 

हेमंत सोरेन कहां हैं इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, अटकलें हैं कि सोरेन सड़क मार्ग से झारखंड के लिए निकल चुके हैं।

 बता दें ईडी सीएम सोरेन से जमीन घोटाले में दूसरे दौर की पूछताछ करना चाहती है, इससे पहले 20 जनवरी को उनसे रांची में पूछताछ की गयी थी। 

इस पूरे घटनाक्रम के बीच हेमंत सोरेन के एक पत्र का भी जिक्र हो रहा है, यह पत्र मुख्यमंत्री द्वारा जांच एजेंसी को भेजा गया था|

 सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी और उन्हें नया समन जारी करते हुए यह पूछा था कि वह 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन पूछताछ के लिए आएंगे। 

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम सोरेन ने एजेंसी को एक पत्र भेजा था, लेकिन पूछताछ के लिए दिन या तारीख नहीं बतायी थी, सोरेन ने ईडी को रविवार 28 जनवरी को भेजे ई-मेल में उस पर राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डालने के लिए ‘राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि बुधवार 31 जनवरी को या उससे पहले उनका बयान दोबारा दर्ज कराने की जाँच एजेंसी की जिद से दुर्भावना झलक रही है। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को भेजे अपने ईमेल में लिखा कि “कोर्ट को पेश कराने के लिए 20 जनवरी 2024 को जो मुझसे लगातार 7 घंटे तक पूछताछ हुई थी उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें’’। 

हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे उनके आवास पर बयान दर्ज कराने के लिए हामी भर दी है। अब देखना यह होगा कि ईडी सोरेन से क्या पूछताछ करती हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg