भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक एमबीए छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड से पहले वायरल हुआ था वीडियो. जिसका संबंध संभवतः किसी से रिश्ते की कहानी कह रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है | पूरी जाँच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पायेगा |
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि कैंप-1, 18 नंबर रोड निवासी गौरव रॉय (22) ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे तीन दर्शन मंदिर के सामने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को मोर्चरी भेज दिया. इधर, सूचना मिलने पर परिजन और दोस्त छावनी थाने पहुंचे|
उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गौरव का झगड़ा हुआ था। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो वायरल किया था |जो हुआ उसके बाद पिता और परिवार सदमे में है|
वह एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र था। दूसरी ओर, उनके पिता एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। PM की रिपोर्ट के बाद यह पूरा मामला सामने आने की संभावना है| हालाँकि उस विडियो में क्या था यह अभी स्पस्ट नहीं हो पाया |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

