भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ग्वालियर की एक लड़की ने 3 मई 2023 को , थाईलैंड के एक आर्किटेक्ट से शादी की। जो की भारत के भिंड का रहने वाला था |
शादी के बाद एनआरआई पति उसे थाईलैंड ले गया। इस महिला का दावा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति और ससुराल वालो ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और उससे 50 लाख दहेज की मांग करने लगे.
उसका पति उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता था और पति के घर वाले भी उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे |
पीड़िता के मुताबिक, दहेज न देने पर आरोपी पति ने पत्नी को प्रताड़ित किया और 28 मई 2023 को शादी के केवल 25 दिन बाद ही घर से निकाल दिया।
फिर पीड़ित युवती अपने परिवार से संपर्क करने के बाद भारत लौटने में सफल हुई | भारत लौटने के बाद पीड़िता ग्वालियर स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंची और महिला पुलिस थाने में अपने पति और ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई |
पर इतने समय बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं मिल पाने के बाद पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोबारा गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

