PM नरेन्द्र मोदी कल बच्चों संग करेंगे " परीक्षा पे चर्चा " CM साय सहित शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम होंगे शामिल..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने और छात्रों का तनाव दूर करने के लिए पिछले वर्ष की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे। 

'परीक्षा पे चर्चा-2024' कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय और स्कूल शिक्षा मंत्री बृमोहन अग्रवाल पं. में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा-2024' के लाइव प्रसारण में शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री और शिक्षा एवं स्कूल मंत्री सुबह 11 बजे से लाइव प्रसारण में हिस्सा लेंगे। इस समारोह में विद्यार्थी एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में उपस्थित रहेंगे। '

परीक्षा पे चर्चा-2024' के समापन के बाद प्रधानमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और अन्य जन-प्रतिनिधि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg