कुम्हारी : PWD से टेंडर में इन्वेस्टमेंट करने पर 65 % कमीशन देने के नाम पर व्यक्ति से 2.96 करोड़ की ठगी.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के लिए सड़क बनाने के ठेके की 65 प्रतिशत कमीशन राशि देने के नाम पर एक व्यक्ति से 2 करोड़ 96 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 420,409,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है |पुलिस ने कहा कि मेसर्स एचकेजे इंफ्रा डेवलपमेंट के निदेशक सपन घटक ने ग्लोबल एनवायरो इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक रवि गर्ग और सुमित जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। 

करीब दो साल पहले 5 अप्रैल 2021 को वे दोनों उससे मिलने आए थे. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी मेसर्स एचकेजे इंफ्रा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड को पीडब्ल्यूडी में सड़क निर्माण का टेंडर मिला रहा है | 

लेकिन निवेश करने के लिए पैसे नहीं हैं. उन्होंने उसे पैसे देने पर मुनाफे का 65 प्रतिशत देने का वादा किया।मेसर्स एनकेजेए इंफ्रा डेवलपमेंट के निदेशक सपन घटक ने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया और समझौता करने को तैयार हो गये|

 13 मार्च 2021 को दोनों पक्षों की सहमति से इसे स्टांप में दर्ज किया गया. दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि जिसने भी टेंडर में निवेश किया उसे आय का 65 प्रतिशत प्राप्त होगा। 

इसके बाद 2 करोड़ 96 लाख 71 हजार रुपये की रकम आरटीजीएस के जरिए आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दी गई. लेकिन अनुबंध प्राप्त करने के बाद, आरोपियों ने अपना व्यवहार बदल दिया। यहां तक ​​कि तयशुदा रकम भी नहीं लौटाई। इसके बाद आवेदक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut